Saturday, July 27
Shadow

केके पाठक के पक्ष में उतरे अशोक चौधरी, किया जमकर तारीफ, चर्चा का है विषय

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। वहीं बजट सत्र में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। विपक्ष अपर मुख्यसचिव केके पाठक पर लगातार निशाना साध रही है। विधानमंडल के दोनों सदनों में केके पाठक पर सवाल उठाए जा रहे है। विपक्ष उनपर सवाल दाग रहा है तो सरकार और सरकार के लोग केके पाठक के पक्ष में उतर गए हैं।

वहीं आज विपक्ष का केके पाठक पर सवाल किए जाने के बाद अब अशोक चौधरी केके पाठक का पक्ष रखते नजर आए। केके पाठक के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते नजर आए।

अशोक चौधरी ने कही कि पहले के स्कूल व्यवस्थओं में और आज के समय में बहुत बदलाव नजर आया है। स्कूलों में ना समय से शिक्षक आते थे और ना बच्चें। वहीं आज केके पाठक के आने के बाद शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो चुका है। अब शिक्षक भी समय से आ रहे हैं और बच्चे भी। अशोक चौधरी ने कहा आज बिहार के गांवों में केके पाठक चर्चा का विषय बने हुए है। वहीं केके पाठक के वायरल वीडियो को लेकर कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को मामला से अवगत करवाया गया है। वह मामले की जांच करेंगे।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *