Saturday, July 27
Shadow

तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.82 फीसदी मतदान, जानिए कहां कितने पड़े मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिख रही है। तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे है। चार विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक और शेष 74 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस चरण में कुल 1204 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 110 महिला शामिल है। साथ ही वाल्मीकिनगर संसदीय उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे तक 15 जिलों में कुल मतदान प्रतिशत 19.74 रहा है। अभी तक सबसे अधिक मतदान वाले जिले अररिया (24.87%), वैशाली (24.58%) और सुपौल (21.06%) रहे हैं। 78 विधानसभा क्षेत्र राज्य के जिन जिलों में पड़ते हैं, वे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली तथा समस्तीपुर है। इनमें से अधितकर जिले सीमांचल के अंतर्गत आते है। जनता की अदालत का फैसला तो दस नवंबर को आएगा पर सभी पार्टियां दावा कर रही हैं कि उनकी ही सरकार बनेगी।

दोपहर 1 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत

अररिया- 30.62%

दरभंगा- 26.58%

कटिहार- 35.34%

किशनगंज- 34.45%

मधेपुरा- 33.93%

मधुबनी- 34.59%

मुजफ्फरपुर- 40.15%

प. चंपारण- 35.82%

पूर्णिया- 37.23%

पूर्वी चंपारण- 34.62%

सहरसा- 37.58%

समस्तीपुर- 31.51%

सीतामढ़ी- 31.51%

सुपौल- 35.73%

वाल्मीकिनगर (लोकसभा)- 35.82%

ऐसे बढ़ रहा मतदान प्रतिशत

8 बजे तक3.9%
9 बजे तक7.69%
11 बजे तक19.74%

वाल्मीकि नगर संसदीय उपचुनाव का मत प्रतिशत
8 बजे तक2.4%
9 बजे तक7.73%
11 बजे तक19.14%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *