परिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने अपनी जिंदगी समाप्त कर लिया। मामला अररीया के रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार की है। जहां युवक ने गोली मार कर खुदखुशी कर लिया। मृत युवक की पहचान वार्ड संख्या चार निवासी सुशील कुमार के बेटे आशीष नायक के रूप में हुई है। आशिष का अपने परिवार के लोगों से पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। जिससे बात से वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। इन परिवारिक विवाद से तंग आकर अपने सिर में गोली मार लिया।
वहीं इस घटना के बाद परिजनों आशीष को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन करने में भी जुट गई।