![](https://dtw24news.in/wp-content/uploads/2024/03/modi-lalu-1024x626.jpg)
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को बेतिया में विकसित भारत-विकसित बिहार में शामिल होने आए थे। प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत-विकसित बिहार में जनसभा को सबोधित करते हुए लालू को निशाने पर लिया। मोदी ने कहा सदियों तक देश का नेतृत्व किया है। बिहार वो धरती है, जहां से एक से बढ़कर एक प्रतिभावान व्यक्तिव मां भारती को दिए है। सच्चाई है कि जब-जब बिहार समृद्घ रहा है, तब भारत समृद्ध रहा है। इसलिए विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना भी उतना जरूरी है।
वहीं उन्होंने सभा में लालू यादव का नाम लिए बिना लालू यादव पर हमला बोला है। आजादी के दशकों के बाद बिहार की एक बहुत बड़ी चुनौती रही है, यहां से युवाओं का पलायन। जब बिहार में जगलराज आया तो पलायन और ज्यादा बढ़ गया है। जंगलराज लाने वालों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की। बिहार के लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। बिहार में बस एक परिवार ही जंगलराज से फलता-फुलता रहा है। किस तरह लोगों के जमीनों पर नौकरी के बदले कब्जा किया