Friday, July 26
Shadow

दूसरे चरण के लिए 3 बजे तक कुल 44.51 प्रतिशत मतदान, जानिए कहां कितने वोट पड़े

बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। कोरोना महामारी के बीच हो रहे इस चुनाव में मतदान की रफ्तार इस बार भी शुरुआती समय में कम दिख रही है। बिहार में दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में करीब ढाई लाख सुरक्षा बलों के सुरक्षा इंतजामों के बीच 17 जिलों के दो करोड़ 86 लाख 11 हजार 164 मतदाता, 41,362 मतदान केंद्रों पर 1,463 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुन रहे हैं। 3 बजे तक पूरे बिहार में कुल 41.51 फीसदी मतदान हुआ है। बता दे कि 1 बजे 32.82 फीसदी मतदान हुआ है। जहां सुबह 11 बजे तक 24.12 % लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 9 बजे तक बिहार के 17 जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 8.05 प्रतिशत मतदान हुआ है।

दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत:

पश्चिमी चंपारण – 47.00

पूर्वी चंपारण- 42.94

शिवहर- 49.50

सीतामढ़ी- 42.81

मधुबनी – 43.25

दरभंगा – 42.99

मुजफ्फरपुर- 51.38

गोपालगंज – 46.16

सीवान- 42.49

सारण – 41.38

वैशाली- 45.38

समस्तीपुर – 45.38

बेगूसराय – 47.97

खगड़िया – 50.05

भागलपुर – 44.98

नालंदा – 45.46

पटना – 39.65

सुबह 8 बजे तक3.7
सुबह 9 बजे तक8.05
सुबह 11 बजे तक19.26
दोपहर 1 बजे तक32.82
दोपहर 3 बजे तक44.51

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *