Saturday, July 27
Shadow

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 नवंबर 2020 का पंचांग, दिवाली आज, जानें लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 14 November 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार दिन है। आज 14 नवंबर है। आज दोपहर 02 बजकर 19 मिनट के बाद से अमावस्या तिथि लग रही है। आज दीपों का उत्सव दिवाली है। आज पूरे देशभर में धूमधाम से दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली के दिन धन, वैभव और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी तथा गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। दिवाली के दिन पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: दिवाली, लक्ष्मी पूजा, श्राद्ध की अमावस्या।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 14 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् अमावस्या स्वाती नक्षत्र 20 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र आयुष्मान योग 07 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग तुला में चंद्रमा।

दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

आज शाम 5 बजकर 28 मिनट से शाम 7 बजकर 24 मिनट तक।

प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 5 बजकर 28 मिनट से रात 8 बजकर 07 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज चतुर्दशी तिथि का सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 43 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 28 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज दिवाली के दिन का चंद्रोदय 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन शाम को 05 बजे होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 43 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजे बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

आज कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी है। आज दिवाली पर अपने घर की साफ सफाई कर लेनी चाहिए। कुड़ा कचरा घर से बाहर कर दें। शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी तथा गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति का पूजन करें। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *