Saturday, July 27
Shadow

तीसरे फेज का मतदान शुरू होते ही औराई विधानसभा की बूथ संख्या 63A पर EVM खराब, 9 बजे तक शुरू नहीं हुई वोटिंग, अब तक 14 EVM बदली गई

बिहार विधानसभा चुनाव में आज तीसरे चरण का मतदान है। 15 जिलों के 78 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। वोटिंग शुरू होते ही सुपौल के बूथ संख्या 126 और 128 पर EVM खराब हो गई। वहीं, सीतामढ़ी की बूथ संख्या 271 पर भी EVM खराब होने की खबर आई। हालांकि, EVM में शिकायत के बाद कई बूथों पर EVM ठीक की गई है। अब तक 14 EVM बदल दी गई है। मशीन में गड़बड़ी होने से मतदाताओं को काफी परेशानी हो रही है। दैनिक भास्कर की टीम आपको लगातार EVM से जुड़ी हर एक खबर को अपडेट कर रही है।

इन बूथों पर भी EVM खराब

  • धमदाहा के 15,15a, 85,148 पर EVM में खराबी
  • सुपौल की बूथ संख्या 46 पर EVM में खराबी
  • निर्मली विधानसभा की बूथ संख्या 246 पर EVM में आई खराबी
  • बेतिया की बूथ संख्या 82 ए पर EVM में आई खराबी
  • मधेपुरा के बिहारीगंज की बूथ संख्या 119 पर EVM खराब
  • मधेपुरा के बूथ नंबर 279 पर EVM में आई खराबी
  • मुजफ्फरपुर के बूथ नंबर 119 पर EVM में आई खराबी
  • बेतिया के 129 ए पर भी EVM खराब
  • औराई विधानसभा की बूथ संख्या 63A पर EVM खराब
  • वाल्मीकिनगर नगर के मंगलपुर में बूथ नंबर 146, 147 पर EVM में आई खराबी
  • पूर्णिया की बूथ संख्या 108 और 109 पर नहीं काम कर रही EVM
  • पूर्णिया के बूथ नंबर 70 पर भी EVM खराब
  • दरभंगा के बूथ संख्या 225 पर EVM खराब
  • अररिया के बूथ नंबर 177 पर EVM खराब
  • पूर्णिया 108 और 109 बूथ पर EVM खराब

इन बूथों पर EVM को किया गया दुरुस्त

  • निर्मली विधानसभा की बूथ संख्या 46 पर ठीक हुई
  • पूर्णिया 108 और 109 बूथ पर EVM ठीक की गई
  • सीतामढ़ी की बूथ संख्या 271 पर भी EVM ठीक हुई
  • सुबह के 9 बजे तक 14 EVM को बदला गया

पहले के दो चरणों में भी खराब हुई थी EVM

दूसरे फेज में भी कई बूथों EVM खराब होने की खबरें आई थी। वहीं, पहले फेज में 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। 28 अक्टूबर को भी मतदान शुरू होते ही 50 से अधिक मतदान केंद्रों पर EVM खराब होने की शिकायतें आने लगी थी। रोहतास, कैमूर, आरा, बोधगया के कई बूथों पर EVM को ठीक करने में 3 घंटे लग गए थे. मतदाताओं को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा था।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *