Saturday, July 27
Shadow

सर्दियों के मौसम में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत कर सकते है, ये पांच सुपरफूड्स

कुछ ही दिन में सर्दियों का मौसम आने वाला है और इस मौसम में फ्लू और वायरस का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको आपकी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरुरी हो जाता है। इसलिए जरुरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें। इसके अलावा इस मौसम में ज्यादातर लोग घरों में ही रहते हैं। सूर्य कि किरणे भी कम पड़ती है हमारे शरीर पर और शारीरिक गतिविधियां कम करते हैं, जिसकी वजह से कई लोग मोटापे का भी शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बेहतर है कि इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन किया जाए, जो इम्यूनिटी तो बढ़ाएं ही, साथ ही वजन कम करने में भी सहायता प्रदान करें।

घी 
सर्दियों में घी का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। साथ ही यह डायबिटीज में भी फायदेमंद है। इसके अलावा घी का सेवन वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता। 

मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है. ये सर्दियों की सबसे हेल्दी स्नैक मानी जाती है।इसे उबालकर, भूनकर या कच्चा भी खा सकते हैं।कुछ लोग इसे सलाद या सब्जियों में भी डालकर खाते हैं।मूंगफली खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और आप अतिरिक्त कैलोरी खाने से बच जाते हैं।मूंगफली में विटामिन B,अमीनो एसिड और पॉलीफेनोल होता है जो शरीर को सेहतमंद रखता है।मूंगफली दिल की बीमारियों को भी दूर रखती है।

हरी सब्जियां 
वैसे तो हरी सब्जियों (पालक, मेथी, सरसों का साग, पुदीना, हरी लहसुन आदि) का सेवन हर मौसम में फायदेमंद ही होता है, लेकिन सर्दियों में इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक है। 

मौसमी फल

जैसे हरी सब्जियों स्वस्थ के लाभदायक है वैसे ही सर्दियों के मौसम में सेब, संतरा, नाशपाती या पपीता जैसे मौसमी फल खाएं। ये सारे फल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है। वजन घटाने के लिए इन्हें लंच और डिनर के बीच स्नैक्स की तरह खाएं। इन फलों में फाइबर होता है जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। 

तिल

तिल के बीज का सेवन चिक्की या लड्डू के रूप में किया जा सकता है। आप उन्हें मसाला के रूप में उपयोग कर सकते हैं या उन्हें चटनी बनाने के लिए पीस सकते हैं।  तिल के बीज प्रदान करते हैं यह आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन ई में समृद्ध है। दाल हड्डियों, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। 

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *