Friday, May 17
Shadow

पटना में निजी और सरकारी स्कूलों के समय में होगा फेरबदल, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल ने दिया आदेश

बिहार में गर्मी का प्रकोप अपने चरण पर है। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।तापमान में लगातार वृद्धी हो रही है। वहीं राजधानी पटना में भी पारा लगातार बढ़ रहा है। पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डीग्री  के करीब था। बिहार में अभी लू की स्थिति है। भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वालें बच्चों को हो सकता है। उनके स्वास्थ्य पर गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पटना में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों की टाईमिंग को लेकर निर्णय लिया गया है। भीषण गर्मी के सितम को देखते हुए डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने पटना जिलें के स्कूली बच्चों के लिए आदेश जारी किया है।

डीएम ने पटना जिले के सभी निजी और सरकारी विद्दालयों में 10 वीं कक्षा तक के लिए शैक्षणिक कार्यों को सुबह 11.30 बजे से शाम 4.30 तक प्रतिबंधित किया है। डीएम का यह आदेश 20 अप्रैल 2024 से प्रभावी किया है। यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *