लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को है। राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे से थम गया है। मतदान से 48 घंटे पहले सार्वजनिक सभा, रोड शो और जुलूस जैसे कार्यक्रमों पर रोक लग गयी है। 21 राज्यों में 102 सीटों पर मतदान पहला चरण में होगा। बिहार के 4 लोकसभा सीट पर भी पहला चरण में चुनाव होगा। वहीं बिहार के चार संसदीय क्षेत्र जमुई, गया, औरगांबाद और नवादा है। चार सीटों पर एनडीए के 2, लोजपा से एक, हम से एक, और राजद के सभी प्रत्याशी चारों सीट पर हैं।
चुनाव आयोग द्वारा पहला चरण के चुनाव का तैयारी कर लिया गया है। मतदान सुबह 6 बजे से शुरु होगा। पहले चरण की 102 सीटों में तमिलनाडु की 39 सीटें सबसे अधिक हैं। वहीं यूपी की 8 सीटों पर चुनाव लड़े जाएंगे। पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान होंगे।