Saturday, July 27
Shadow

लोकसभा चुनाव के सीट बटंवारे को लेकर हलचल, उपेंन्द्र कुशवाहा से मिले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासित काफी गर्म है। लोकसभा चुनाव होने में अभी कुछ समय बाकी है लेकिन राजनीतिक गलियारे में सीट बंटवारे को लेकर उथल-पुथल मचा है। बिहार में भाजपा का गठबंधन हम, उपेंद्र कुशवाहा के (रालोमो), चिराग पासवान के लोजपा(रा) और पशुपति पारस रालोजपा के साथ है। एनडीए में अभी तक सीटों का बटंवारा तय नहीं हुआ है। सीट बटंवारे को लेकर एनडीए में मंथन चल रहा है।

वहीं एनडीए में सीट बंटवारे के मंथन के बीच भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल उपेंद्र कुशवाहा के आवास पहुंचे। उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि समय के साथ सब पता चल जाएगा आप लोग इंतजार करिए।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम लोग एनडीए का हिस्सा है, हम लोग एक साथ हैं एक साथ चुनाव लड़ना है। 40 की 40 सीटों पर एनडीए की तैयारी है। सीट बंटवारे में कोई दिक्कत नहीं है। समय पर सब बता दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *