राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधू यादव इस बार गोपालगंज सीट से चुनाव लड़ेंगे। गोपालगंज की राजनीति में काफी समय बाद उनकी वापसी हो रही है। साधू के शुक्रवार को बसपा (बीएसपी) से अपना नामांकन करने की उम्मीद है।
साधू यादव उर्फ़ अनिरुद्ध प्रसाद यादव, कभी बिहार की राजनीति में काफी चर्चित रहे हैं। लालू -राबड़ी के शासनकाल में प्रदेश के सियासी गलियारों में उनका खासा रसूख था लेकिन पिछले कई सालों से साधू यादव गोपालगंज की राजनीति से दूर हो गए थे।
साधू यादव पूर्व में गोपालगंज से सांसद और विधायक रह चुके हैं। 2015 में उन्होंने बरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार पहले साधू यादव के कांग्रेस से चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन अब खबर है कि वह बसपा से मैदान में उतर सकते हैं। वह कल गोपालगंज विधानसभा सीट से नामांकन कर सकते हैं। गुरुवार को अपने आवास पर साधू यादव ने कहा कि यह सिर्फ गोपालगंज विधानसभा का नहीं पूरे जिले का चुनाव होगा। उन्होंने क्षेत्र में सम्पर्क अभियान की शुरुआत भी की। साधू यादव ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें आम लोगों का समर्थन प्राप्त है।
बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf