Saturday, July 27
Shadow

करोड़ो की अफीम का पुलिस ने किया भंडाफोर, तीन भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के नवादा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पकरीबरमा थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कारवाई किया। इस कारवाई में पुलिस ने करोड़ो रूपये के अफीम का पौधा बरामद किया है। पुलिस ने खेती हो रहे 21 किलो अफीम छापेमारी कर बरामद किया है। पुलिस ने यह छापामारी गुप्त सूचना के आधार पर किया। जिसमें पुलिस ने अफीम को बरामद किया। इसकी कीमत बाजारों में एक करोड़ से अधिक है।

वहीं पुलिस ने छापामारी कर अफीम की खेती कर रहे तीन सगे भाईयों को भी गिरफ्तार किया है। यह तीनों छत्तरवार गांव के रामदेव प्रसाद का पुत्र जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार तथा देवव्रत कुमार बताया गया है। जबकि बताया जा रहा कि इन अफीम उत्पादकर्ता को अपराधियों तथा राजनेताओं का साथ मिला हुआ था। जिनके साथ के कारण यह करोड़ो की अफीम की खेती कर खुले तौर पर कर रहे थे। वहीं गिरफ्तार युवकों ने कबूल किया  इस अफीम को बेचकर कमाये हुए रूपयों को वह राजनीति उद्धेश्य में आगामी लोकसभा चुनाव में खर्च करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *