बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय पार्ट-2 जारी किया। इसके जरिये पार्टी ने यह भी साफ कर दिया है कि बीते पंद्रह वर्षों में जो काम उनकी सरकार ने किया है, उसके आगे का खाका उनके दिमाग में बहुत साफ है।2015 विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने सात निश्चय पार्ट-1 जारी किया था, जिसमें अगले 5 साल में बिहार में जो विकास के कार्यक्रम चलाए जाएंगे, उसका लेखा-जोखा था।
सात निश्चय पार्ट-2 में नीतीश कुमार ने सबसे पहली प्राथमिकता युवाओं को दी है। इसके अंतर्गत पिछले 5 साल से युवाओं के लिए जो भी कार्यक्रम चल रहे थे, उसको अगले 5 साल भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। मसलन उच्च शिक्षा के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना।
इसकी जानकारी उन्होंने ने अपने ट्विटर के माध्यम से जनता तक पहुचाई है। देखिये क्या कुछ लिखा है इस ट्वीट में :-
बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf