Saturday, July 27
Shadow

आरटीपीएस भवन की जर्जर भवन की हालत देख डरे हुए है कर्मी, कहा अफसर को लिखित शिकायत के बावजूद नही हो रहा निदान।

मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड मुख्यालय आरटीपीएस भवन की जर्जर स्थिति में काम करने से पीछे क्यू हटते है यहाँ के कर्मचारी , आइए जानते है आज हम।

राजनगर प्रखंड के आरटीपीएस कर्मी कार्यपालक सहायक आफिस में काम करने से डरते है। पदाधिकारी के द्वारा समस्याओ को अनदेखी की किया जा रहा है। जब सुशाशन बाबू का सरकारी भवन इतना जर्जर है, तो आम लोगो का क्या हाल होगा। इन विकास कार्यो पर सवाल नही खड़े होने चाहिए ? एक तरफ विकास कार्यो का ढिढोरा पीटा जा रहा है, जबकि कार्यपालक सहायक के द्वारा वर्षो से लिखित कम्पेलन देने बाद भी मामले को संज्ञान नही लिया जा रहा है।

इस बाबत राजनगर प्रखंड के आरटीपीएस के कार्यपालक सहायक कुमार निशा बताते है कि ऑफिस का खिड़की टूटा है, और सर के ऊपर से छत का चटान गिरता है। कई बार कर्मी घायल होने से बचे है। छत की जर्जर हालत देख रूह कापने लगते है।

ऑफिस आवर मे यदि बारिश हो तो कम्प्यूटर, सहित कीमती कागजात और बिजली शॉट सर्किट तक होने का खतरा है। सभी कर्मी दफ्तर मे डरे-डरे से रहते है। मजबूरी है हम लोगो का कि हमलोग सरकारी कर्मी है। इसलिए शायद हमलोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *