लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मौत पर भी राजनीति जारी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोचो (हम) ने रामविलास पासवान के निधन की न्यायिक जांच की मांग की है। पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।
HAM प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने इस मामले में LJP अध्यक्ष चिराग पासवान पर सवाल उठाया है। दानिश रिजवान ने कहा है कि देश जानना चाहता है कि आखिर चिराग पासवान रामविलास पासवान से जुड़े कौन से राज को छुपा रहे हैं, ये देश जानना चाहता है।
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने PM को पत्र लिख कर रामविलास पासवान की मौत पर कई बड़े सवाल उठाए है। दानिश रिजवान ने कहा कि किसी केंद्रीय मंत्री के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आखिर किसके कहने पर अस्पताल प्रशासन ने रामविलास पासवान का मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से सभी को दुख है, पर चिराग पासवान खुश।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf
Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism