Sunday, May 12
Shadow

डीप्टी सीएम विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा-जो स्क्रिप्ट मिलता बिना सोचे विचारे पढ़ देते हैं तेजस्वी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का आज मतदान हो रहा है। बिहार में दूसरे सीटों पर पांच चरण में मतदान हो रहे हैं। वहीं अब राजनीतिक पार्टियां तीसरे चरण के मतदान की तैयारी में लग गए है। अब चुनावी मैदान में फिर से चुनाव प्रचार तीसरे चरण के लिए शुरू हो चुका है। वहीं तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार में नकारत्मक बातें तथा जुमलों की बारिश करने आ रहे हैं। वही तेजस्वी के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के इस बयान पर पलटवार किया है।उन्होंने कहा है कि विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष को जो स्क्रिप्ट लिखकर मिल जाता है, वहीं स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू कर देते हैं।

वहीं विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष अपनी भूमिका बड़ी कमजोरी से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष संविधान और लोकतंत्र की मजबूती का बात करता है और खुद संवैधानिक संस्थानों का अपमान करता है। विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष न्यायालय के फैसले के विरूद्ध आंदोलन करते हैं। यह संविधान के कितने रक्षक है, संविधान का कितना सम्मान करते हैं पूरा देश और पूरा बिहार की जनता देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *