Saturday, July 27
Shadow

बीजेपी कोर कमिटी की बैठक में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा बीजेपी पर नहीं लगा भ्रष्टाचार का आरोप

सिवान में आज बीजेपी के द्वारा कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बिहार दौरे पर निकले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया। सिवान में राजनाथ सिंह का स्वागत नेतओं ने फूल माला पहनाकर किया। वहीं स्वागत के लिए महराजगंज सासंद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय  और मनोज सिंह मौके पर मौजूद थे। वहीं इसके बाद सारण क्लसटर के बैठक की शुरुआत की गयी। इस दौरान पंडित दिनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

वहीं छपरा, सीवान, गोपालगंज महराजगंज से आए बीजेपी कोर कमीटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को राजनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रणाम लेकर आया हुँ। सभी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से कहना  है कि बीजेपी 2014 से सत्ता में है। आज तक एक भी भष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करने के लिए आप सब का जरूरत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा हुआ है। जिसको देखते हुए बूथ स्तर प्रखंड स्तर और विधानसभा सहित लोकसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को किस  तरीके से अपने एक-एक वोटरो को एकत्रित करना है। इन सभी मुद्दों पर चर्चा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *