Saturday, July 27
Shadow

नालंदा में कब्रिस्तान के समीप पांच बच्चों की मां का मिला शव, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

बिहार में प्रेम प्रसंग में हत्या करने का मामला बढ़ता जा रहा है। प्रेम प्रसंग में हत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं एक बार फिर प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। यह मामला नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र के दोसुत गांव का है। जहां क्रबिस्तान के समीप एक महिला का शव पेड़ के फंदे से गांव वालों को लटका मिला है। जिसके बाद गांव वालों ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दिया। 

वहीं पेड़ से लटके महिला का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मृतका की पहचान मुस्लिम शाह की (40) वर्षीय पत्नी अनकी खातुन है। मृतका बाभन बीघा स्थित डेंटल कॉलेज में सफाई कर्मी का काम करती थी। मृतका के 4 पुत्र एंव 1 पुत्री है। मृतका के परिजन ने आरोपी युवक से प्रेम प्रसंग खत्म करने को कई बार कह चुके थे। वहीं महिला का प्रेमी से छुप-छुपकर मिलना जारी रहा। इस क्रम में महिला कल रात भी प्रेमी युवक के फोन कॉल के बाद मिलने चली गई।

मृतका के बेटे ने महिला की हत्या के बारे में बताया की युवक उनकी मां का अश्लील वीडियो बना रखा था। जिसके बदले वह महिला से पैसे की डिमांड करता था। पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। महिला के पैसे नहीं देने के कारण हत्या की गई।

परिजनों ने प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या की बात बतायी है। इस घटना के बारे में मृतका का बेटा मोहम्मद साजिद ने बताया कि उसकी मां का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने बुधवार की रात फोन करके घर से बुलाया और लूटपाट करने के बाद उनकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *