Saturday, July 27
Shadow

अजॉय कुमार की कांग्रेस में हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा हाथ

पूर्व सांसद अजॉय कुमार ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पूर्व सांसद और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजॉय कुमार पिछले साल सितंबर में ही आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद अजॉय कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। 


लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस दो समूहों में बंट गई थी। एक का नेतृत्व अजॉय कुमार तो दूसरे का नेतृत्व पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय और अन्य कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद दोनों ही समूह के नेताओं की नई दिल्ली में एक बैठक भी हुई थी। 

अजॉय कुमार ने आरोप लगाया था कि सहाय और अन्य नेता लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव में परिवार के सदस्यों के लिए टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *