Saturday, July 27
Shadow

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा बीजेपी में जाने का कोई सवाल नहीं, चलायी जा रही है झूठी खबरें

कांग्रेस कि हिसुआ विधायक नीतू सिंह के बयान अगर भाजपा लोकसभा का टिकट देने का सोचें तो में भाजपा में शामिल हो सकती हुं। वहीं इस बयान के बाद बिहार का सियासी माहौल गर्म हो गया। वहीं अपने पार्टी बदलने के बयान देने के बाद अब नीतू सिंह ने सफाई दी है और कहा है कि बीजेपी में जाने का सवाल ही नहीं उठता है।

हिसुआ विधायक ने कहा कि मेरे खिलाफ झूठी खबरें चलायी जा रही हैं। मैं कांग्रेस और महागठबंधन की विधायक हूं और रहूंगी। इसके साथ ही नीतू सिंह ने कहा कि मीडिया मे चलायी जा रही तसवीरें पहले की है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्ही जब डीप्टी सीएम बने थे तो वे उन्हें बधाई देने गयी थी और इलाके में विकास के संदर्भ में मुलाकात की थी।

वहीं इस मामले पर नवादा की पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आभा देवी ने बयान दिया है कि नीतू सिंह की फितरत यही है। इतिहास भी यही रहा है। टिकट के लिए साईकिल पर सवार होने वाले लोग हैं। कांग्रेस पार्टी ने दो बार इन पर भरोसा किया, इनकी आस्था कभी कांग्रेस के प्रति नहीं रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *