Saturday, July 27
Shadow

आज चिराग पासवान ने मकसूदा मैदान में लोजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गुरुवार को दिन के 11 बजे मकसूदा मैदान में लोजपा प्रत्याशी अरविन्द कुमार पूर्वे के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई थी। मौके पर मधुबनी 36 विधान सभा के उम्मीदवार अरविन्द कुमार पूर्वे ने बताया कि चिराग पासवान का स्पेशल कार्यक्रम पंडौल व रहिका प्रखंड में रखा गया था। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सड़क हवाई मार्ग से दिन के 11 बजे रहिका प्रखंड के मकसूदा फूटबाल मैदान में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। लोजपा के पंडौल प्रखंड अध्यक्ष शिवजी पासवान ने कहा कि मधुबनी 36 विधान सभा का उम्मीदवार अरविंद पूर्वे को बनाया गया है। उनके पक्ष में चिराग पासवान का स्पेशल कार्यक्रम पंडौल व रहिका प्रखंड में रखा गया था। मौके पर संजय कुमार सिंह, इसराफिल, अजीतनाथ मिश्र, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *