Tuesday, May 14
Shadow

आरसीपी सिंह को भाजपा ने इस्तेमाल कर छोड़ा, ललन सिंह ने चिराग पर भी साधा निशाना

बिहार में मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के प्रचार के आखिरी वक्त में लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। चिराग के चुनाव मैदान में उतरने के बाद वो अब जदयू के निशान पर आ गए हैं। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि भाजपा ने चिराग पासवान का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इशारों में आरसीपी सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग उन्हें पार्टी में शामिल नहीं करा रहे हैं।

आरसीपी सिंह पर भी साधा निशाना

ललन सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चिराग पासवान का बीजेपी ने इस्तेमाल किया है। उन्होंने आरसीपी सिंह पर भी इशारों में हमला किया। कहा कि जिस तरह हमारी पार्टी में जो एजेंट थे उनका इस्तेमाल किया गया वैसे ही चिराग की पार्टी की भी इस्तेमाल किया गया। ललन सिंह ने कहा कि रसीपी सिंह का बिना नाम लिया कहा कि बीजेपी वाले अब उन्हें अपनी पार्टी में शामिल नहीं करा रहे हैं। यूज करके थ्रो किया जा रहा है। वो काफी वक्त से भाजपा ज्वाइन करने की कोशिश में जुटे हैं।

‘चिराग पहले से दे रहे बीजेपी का साथ’

ललन सिंह ने कहा कि चिराग पासवान पहले से बीजेपी के साथ दे रहे हैं। लेकिन चुनाव प्रचार के बाद ये बातें सबके सामने आ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चिराग पासवान की पार्टी का इस्तेमाल किया है। 

संजय जायसवाल पर बोला हमला

ललन सिंह ने बुधवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं उनके बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। ललन सिंह ने कहा कि जो आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं वो कभी राजद के प्रखंड अध्यक्ष हुआ करते थे। चुनाव में जमानत तक जब्त करा चुके हैं। ऐसे लोगों पर मैं क्या प्रतिक्रिया दूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *