Friday, May 10
Shadow

BJP अपनी नयी टीम का किया ऐलान ,शीर्ष पदों पर बिहार से ज्यादा चेहरों को मौका नही

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीख के ऐलान के एक दिन बाद ही भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी नयी टीम का भी ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम जारी किये।नई टीम में बिहार से भी कई नेताओं को शामिल किया गया है। कई पुराने नेताओं की जगह नये लोगों को मौका मिला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्वी चंपारण से सांसद राधामोहन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी और बिहार के विधान पार्षद संजय मयूख को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।जबकि बिहार से आने वाले शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूढ़ी को  भी प्रवक्ता बनाया गया है।

बिहार बीजेपी के महामंत्री के विभिन्न पदों पर कोई नही

इस बार बीजेपी की राष्ट्रीय टीम घोषित की गई है उसमें बिहार के किसी नेता को न तो महामंत्री बनाया गया और न मंत्री। पिछली बार की राष्ट्रीय कमेटी में मंत्री के पद पर विधान पार्षद और बेगूसराय से आने वाले रजनीश कुमार को जगह दी गई थी।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर दी बधाई

पार्टी के केंद्रीय टीम की घोषणा होते ही केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने लिस्ट के साथ सभी को शुभकामनाएं दिन। उन्होंने लिखा, भाजपा राष्ट्रीय टीम की घोषणा होने पर आप सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। पार्टी आपके अनुभव और ऊर्जा से और भी मजबूत होगी और देश की सेवा में खुद को समर्पित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *