Tuesday, April 30
Shadow

बिहार में फरवरी में ही अप्रैल वाली गरमी, सूरज के तेवर तल्ख, यहां गर्मी ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड

पटना सहित बिहार भर में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी की स्थिति बन सकती है। साथ ही पारे में दो डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार है। गुरुवार को पटना में फरवरी महीने में पिछले तीन साल की गर्मी का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार गुरुवार को राजधानी का तापमान 32.6 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2017 में 21 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पिछले साल फरवरी महीने में सर्वाधिक तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि 2019 में 22 फरवरी को 31.4 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2018 में 32.2 डिग्री सेल्सियस, 23 फरवरी को सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया था। पटना में सामान्य से चार डिग्री अधिक अधिक पारा दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

कोई मौसमी सिस्टम नहीं होने से चढ़ रहा पारा
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना सहित सूबे में पारा चढ़ने की दो वजहें हैं। सूबे में फिलहाल कोई मौसमी सिस्टम नहीं है और आसमान साफ रहने की वजह से अधिक से अधिक सौर्य विकिरण सीधे धरती की सतह पहुंच रहा है। इधर, शुष्क पश्चिमी और उत्तरी पश्चिमी दिशा से पटना सहित सूबे में शुष्क हवाओं का प्रवाह जारी है। मौसमविदों का कहना है कि इनका प्रवाह और तेज होगा और कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है। 

सूबे के प्रमुख शहरों का ऐसा रहा पारा 
शहर अधिकतम न्यूनतम 

पटना 32.6  17.0 
गया 33.2   12.9 
भागलपुर 33.5 17.6 
पूर्णिया 30.8  16.8
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *