Saturday, July 27
Shadow

बिहार चुनाव रिजल्‍ट 2020: अनंत सिंह आगे, चंद्रिका राय-पप्पू यादव पीछे, 91 पर NDA, 89 पर MGB आगे, यहां देखें मतगणना के पल-पल के अपडेट्स

शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांटे की टक्‍कर में फंसे बिहार के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला आ रहा है। चुनावी नतीजे के लिए मतगणना की प्रक्रिया पूरे रौ में है। लालटेन या तीर, बिहार में किसकी सरकार होगी। तेजस्‍वी करेंगे अगुआई या फिर नीतीश का होगा नेतृत्‍व। मतगणना शुरू गई है। वोटों की गिनती के बाद प्रत्‍याशियों की जीत-हार तय होगी। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव के बाद आज नतीजे जारी किए जा रहे हैं। 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच दिन के 10 बजे तक जीत-हार या बढ़त के रुझाान मिलने शुरू हो जाएंगे। बिहार के लिए आज बेहद अहम दिन है। मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजे यहां की नई सरकार की दशा-दिशा तय करेंगे। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए और तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व वाले महागठबंधन में जनता ने किसके सिर ताज-सजाया है, उसका फैसला आज आ रहा है। विधानसभा की 243 सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्‍टल बैलेट गिने जाएंगे। इसके बाद इवीएम से मतों की गिनती शुरू होगी। मतगणना के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ…

LIVE Bihar Chunav Result 2020

9:10 AM: 92 पर एनडीए, 91 पर महागठबंधन आगे

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अबतक की जानकारी के मुताबिक 92 सीटों पर एनडीए और 91 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं।

9:00 AM: लालू के समधी चंद्रिका राय पीछे, नीतीश के कई मंत्री भी हार की ओर

बिहार चुनाव में महागठबंधन की बढ़त लगातार मजबूत होती जा रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय अपने नजदीकी उम्‍मीदवार से पीछे चल रहे हैं। इस बीच नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह, संतोष कुमार निराला भी वोटों की गिनती में पिछड़ गए हैं। बांकीपुर सीट से भाजपा के नितीन नवीन आगे चल रहे हैं।

8:55 AM: महागठबंधन व एनडीए के बीच कांटे की टक्‍कर, 74-74 सीटों पर बढ़त

महागठबंधन व एनडीए के बीच कांटे की टक्‍कर हो रही है। शुरुआती रुझानों में दोनों गठबंधन 74-74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। लोजपा व अन्‍य पार्टियां 4 सीटों पर आगे है। जमुई में श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं।

8:50 AM: अररिया में अधिकांश सीटों पर महागठबंधन व एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला

अररिया जिले में छह विधानसभा सीट है। मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। छह सीटों में से पांच पर महागठबंधन व एनडीए प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला है। अररिया विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की ओर से जदयू उम्मीदरवार शगुफ्ता अजीम व महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार आबिदूर रहमान के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं रानीगंज में जदयू के अचमित ऋषिदेव व राजद के अविनाश मंगलम के बीच कांटे की टक्कर है।

8:45 AM: 60 सीटों पर एनडीए आगे, 57 पर महागठबंधन की बढ़त

60 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। जबकि 57 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा है

8:40 AM: 91 सीटों में 45 पर महागठबंधन, 42 पर एनडीए आगे

बिहार में चुनावी नतीजे जारी किए जा रहे हैं। मतों की गिनती के बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अबतक की जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर से मंत्री सुरेश शर्मा पांचवें राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं। अबतक 91 सीटों के रुझान मिले हैं। इनमें 45 पर महागठबंधन और 42 पर एनडीए आगे है। 4 सीटों पर अन्‍य दलों के उम्‍मीदवार आगे हैं।

8:35 AM: वज्रगृह में प्रवेश पाए मतगणना कर्मी मतगणना प्रक्रिया में जुटे

बरारी स्थित मतदानकेन्द्र पर मतगणनाकर्मियों ने वज्रगृह में प्रवेश कर अपने अपने निर्धारित विधानसभा के टेबल पर जम गए। ईवीएम मशीन से भरे बक्से को लॉट में रखते हुए सहेजना शुरू कर दिया है। मतगणना कर्मियों का एक दल पोस्टल बैलेट का बॉक्स को स्ट्रांग रूम से निकाल कर टेबल पर रखना शुरू कर दिया है, गिनती की प्रक्रिया कुछ देर में ही आरंभ होनी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

8:30 AM: 64 सीटों के रुझानों में 30 पर एनडीए, 32 पर महागठबंधन आगे, 2 पर अन्‍य आगे

64 सीटों के रुझान में महागठबंधन 32 और एनडीए 30 सीटों पर आगे चल रहा है। 2 सीटों पर दूसरी पार्टियों के प्रत्‍याशी ने अपने नजदीकी उम्‍मीदवार पर बढ़त बना ली है। भागलपुर में अजित शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना ली है।

8:25 AM: 50 सीटों के रुझानों में 24 पर एनडीए, 26 पर महागठबंधन आगे

एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनने के अनुमान के बीच बिहार की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। अबतक मिले 50 विधानसभा क्षेत्र के रुझानों में 24 पर एनडीए और 26 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा है। पोस्‍टल बैलेट के साथ ही कई सीटों पर पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी कर ली गई है।

8:20 AM: 36 सीटों के रुझानों में 18 पर एनडीए, 18 पर महागठबंधन आगे

अबतक मिले कुल 36 रूझानों में महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्‍कर देखने को मिल रही है। दोनों गठबंधन अभी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मताें की गिनती का क्रम अब धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। काउंटिंग रूम में गहमागहमी बनी हुई है। बेलागंज से सुरेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *