Saturday, July 27
Shadow

बिहार में दूसरा चरण की 94 सीटों पर 54.44% मतदान, जानिए कहां ज्यादा और कम हुई वोटिंग

  • बिहार में दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों के लिए 54.44 फीसदी मतदान हुआ। मुजफ्फरपुर जिले में सर्वाधिक 60.01 तो सबसे कम 48.23 फीसदी मतदान पटना जिले में हुआ है। विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो सबसे कम 34.50 फीसदी दीघा तो सबसे अधिक 63.62 फीसदी मतदान चनपटिया में हुआ है। सीटों के लिहाज से यह चरण काफी महत्वपूर्ण था। कुल तीन चरणों में पूरा होने वाले लोकतंत्र के इस महापर्व के दूसरे मुकाम पर सर्वाधिक 94 सीटों पर उम्मीदवारों के बीच महामुकाबलाा हुआ। इस चरण की वोटिंग संपन्न होने के साथ ही मैदान में खड़े नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित चार मंत्रियों – श्रवण कुमार, रामसेवक सिंह, नंद किशोर यादव, राणा रणधीर के अलावा 1463 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। मुख्य निर्वाचन पदादिकारी एच श्रीनिवास ने मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर सभी के प्रति आभार जताया। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार महाराजगंज और सबसे कम चार उम्मीदवार दरौली (सु) सीट से चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में सबसे अधिक राजद के 56, लोजपा के 52, भाजपा के 46, जदयू के 43, रालोसपा के 36, बसपा के 33, राकांपा के 29, कांग्रेस के 24, माकपा व भाकपा के चार-चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला मतदाताओं ने किया। इस चरण में कुल 2.68 करोड़ मतदाता निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूची में शामिल थे।

किस जिले में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

1. पश्चिम चंपारण: 59.69%

2. पूर्वी चंपारण: 56.75%

3. शिवहर: 56.04%

4. सीतामढ़ी: 57.40%

5. मधुबनी: 54.67%

6. दरभंगा: 54.15%

7. मुजफ्फरपुर: 59.98%

8. गोपालगंज: 55.09%

9. सीवान: 51.88%

10. सारण: 54.15%

11. वैशाली: 54.52%

12. समस्तीपुर: 56.02%

13. बेगूसराय: 58.82%

14. खगड़िया: 56.10%1

15. भागलपुर: 54.85%

16. नालंदा: 51.06%

17. पटना: 48.23%

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *