Saturday, July 27
Shadow

मुंगेर में हुए हिंसा पर 25 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, मृतक के परिजनों ने किया FIR

मुंगेर में दुर्गा विसर्जन के समय पुलिस बर्बरता में हुए 2 युवकों की मौत और बवाल के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ दो केस दर्ज किया गया है। इसमें एक केस मृतक के परिजनों ने किया है। बता दे कि इस घटना की जांच शुरू हो गई है। 

मुंगेर पुलिस फायरिंग को लेकर कोतवाली थाना में श्रद्धालुओं पर फायरिंग और लाठीचार्ज को लेकर 20-25 अज्ञात पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद पहली बार यह केस पुलिस के खिलाफ हुआ है। वही, मृतक के परिजन भी पुलिसकर्मियों पर हत्या के मामले में FIR दर्ज किये है। मालूम हो कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दे कि मुंगेर में हुई घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था उससे दोषी पुलिसकर्मियों का पहचान किया जा रहा है। लेकिन अभी तक दोषी की पहचान नहीं हो पायी है।

बता दे कि 29 अक्टूबर को गुस्साए लोगों ने तीन थानों को आग लगाकर जला दिया था। इसमें पूरब सराय, बासुदेवपुर ओपी और कोतवाली थाने को भीड़ ने फूंक डाला था। उग्र भीड़ ने कई पुलिस वाहन फूंक दिए थे। एसडीओ व डीएसपी के दफ्तर और आवास पर भी पथराव किया गया था। बताया जा रहा है कि पाांच  से अधिक थानों पर भीड़ ने हमला और पथराव किया। जिले की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर राजेश मीणा व एसपी लिपि सिंह को हटा दिया था।

मालूम हो कि 26 अक्टूबर को  मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडित दीन दयाल चौक के पास पुलिस द्वारा प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों के साथ बरबर्ता पूर्वक पेश आने के कारण पुलिस और प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों में नोक झोंक हो गयी थी। बात इतना बढ़ गया कि आक्रोषित लोगों ने पुलिस पर पत्थराव कर दिया। जिसमें पुलिस के एक पदाधिकारी सहित कई जवानों के घायल होने की खबर थी। इस मामले प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सभी प्रतिमा विसर्जन के लिए लाइन में लगी हुई बड़ी देवी की प्रतिमा विसर्जन का इन्तेजार कर रहे थे। तभी कुछ पुलिस पदाधिकारी पंडित दीन दयाल चौक के पास अपनी पारी का इन्तेजार कर रहे एक प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगो पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर दवाब डालने लगे। जिससे प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों और पुलिस के बीच नोक झोंक हो गई जिस पर पुलिस पदाधिकारी ने अपने वरीय अधिकारी के निर्देश पर लोगों को बिना अंतिम चेतावनी दिए बगैर गोली चला दी। जिससे मौके पर ही बेकापुर लोहापट्टी निवासी अनुराग कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बिहार और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें DTW 24 NEWS UPDATE Whatsapp Group:- https://chat.whatsapp.com/E0WP7QEawBc15hcHfHFruf

Support Free Journalism:-https://dtw24news.in/dtw-24-news-ka-hissa-bane-or-support-kare-free-journalism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *