Saturday, July 27
Shadow

बिहार के तीन फीट के दूल्हा योगेंद्र को मिली दुल्हन, इमोशनल कर देनेवाली है दोनों के मिलन की कहानी

सीतामढ़ी,  दिल को छू जाने वाली यह खुशनुमा खबर जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी से है। यहां की पूजा कुमारी व योगेंद्र कुमार की उम्र बढ़ती जा रही थी, लेकिन ठिगना होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी। दुल्हा-दुल्हन दोनों महज तीन फीट के हैं। लेकिन कहते हैं ना कि जोड़ियां तो ऊपर से बनकर आती हैं। इंतजार लंबा रहा, आखिरकार दोनों को हमसफर मिल ही गया। इंटरनेट मीडिया पर इनकी शादी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

लोगों में इस शादी को लेकर थी उत्सुकता

लंबे समय से दोनों के घरवालों को दुल्हा-दुल्हन की तलाश थी। इसी जद्दोजहद में लड़का 28 साल को तो लड़की 23 साल की हो गई। अंतत: सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर में रविवार रात यह जोड़ी परिणमय सूत्र में बंधी। इस जोड़ी को परिणय सूत्र में बंधता देखने के लिए लोग काफी उत्सुक और उत्साहित थे। महज तीन फीट की दुल्हन और तीन फीट के दूल्हे की निराली शादी की शहर में हर तरफ चर्चा हो रही है। दुल्हन पूजा कुमारी तीन फीट दो इंच की है। वह सीतामढ़ी शहर के लोहिया नगर मेला रोड भवदेपुर के निवासी सुरेश महतो की पुत्री है। वहीं दूल्हा योगेंद्र कुमार तीन फीट का है। वह सीतामढ़ी जिले डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी के सीताराम भगत का पुत्र है। योगेंद्र ब्लाक-कचहरी में घूम-घूमकर जरूरतमंदों का जाति, आवासीय, मृत्यु प्रमाण पत्र वगैरह बनवाने में मदद करते हैं। अफसरों के आगे मिन्नतें कर लोगों के काम करावकर दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर लेते हैं।

ठिगना दुल्हा-दुल्हन की आखिरकार रब ने बना दी जोड़ी

कहा जा रहा है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने ठिगना दुल्हे की फोटो खींचकर लड़की के पिता के यहां भेज दी थी। उसी ने मध्यस्थता करके बिना दान-दहेज का आदर्श विवाह कराने की पहल की। दोनों की शादी सीतामढ़ी शहर के पुनौरा धाम में पूरे धूमधाम से हुई। इस अनोखी शादी में दूल्हे-दुल्हन के परिवार के साथ आम लोग भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि तीन फुट की दुल्हन पूजा के परिवार वालों को उसके लिए वर चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था तो योगेंद्र भी लंबे समय से जीवनसाथी की तलाश में थे। आखिरकार रब ने दोनों की जोड़ी बना ही दी। दोनों के रिश्तेदार पहले आपस में मिले, फिर एक दूसरे का विवाह करा दिया। शादी हो जाने के बाद परिवार वाले काफी खुश हैं। वहीं, दूल्हा और दुल्हन भी अपनी आगे की जिंदगी साथ गुजारने के लिए काफी उत्साहित हैं। सोमवार रात में रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई है। जिसमें आम वो खास के शरीक होने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *