Tuesday, April 30
Shadow

राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ फोटो ट्वीट कर बेटी रोहिणी बोलीं- कौन सा धर्म अपनाएं हम..

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) परिवार में इंटरनेट मीडिया पर अगर कोई सबसे ज्यादा एक्टिव है तो वो हैं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या। पार्टी और परिवार पर कमेंट आया नहीं कि रोहिणी शब्दों को हथियार बनाकर आगे आ जाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रोहिणी हर किसी पर कटाक्ष करती हैं। बुधवार को रोहिणी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें इशारों-इशारों में उन्होंने विरोधियों पर तंज कसा है। 

उस पापा की बिटिया हैं, मानवता का पाठ पढ़ाया जिसने

रोहिणी ने की ट्विटर पर साझा की गई तस्वीर में लालू यादव कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। रोहिणी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, कौन सा धर्म अपनाएं हम…। मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे चर्च जाकर…। क्या हिंदुस्तानी नहीं कहलाए हम…। एक ही धर्म की कट्टरता में, क्या भूल जाए मानवता को हम…। सुन लो धर्म के ठेकेदारों, हमें धर्म का ना पाठ पढ़ाना…। मानवता को हम मानने वाले…। हम उस पापा की बिटिया हैं, हम उस पापा की बिटिया हैं, मानवता का पाठ पढ़ाया जिसने।आदर्शों पर चलना हमें सिखलाया जिसने। अंत में रोहिणी ने लिखा कि हिंदुस्तानी हैं हम…हिंदुस्तानी ही बनकर हम रहने वाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *