Thursday, April 18
Shadow

Tag: ram vilas pawan death

रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा: चिराग ने पिता को दिया कंधा , ‘रामविलास अमर रहें’ के लगे नारे

रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा: चिराग ने पिता को दिया कंधा , ‘रामविलास अमर रहें’ के लगे नारे

बिहार
लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रहे रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा उनके पटना वाले घर से निकल चुकी है। दीघा घाट पर राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। पासवान की अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले एसके पुरी स्थित उनके आवास पर माहौल काफी भावुक हो गया था। बेटे चिराग पासवान ने जैसे ही पिता को कंधा दिया, लोगों की आंखें नम हो गईं। ‘रामविलास अमर रहें’ के नारे लगे। पार्थिव शरीर को सेना के वाहन पर रखा गया। एयरपोर्ट पर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामविलास को श्रद्धांजलि दी। नीतीश की आंखों में नमी थी और चिराग पासवान से उनकी आंखों-आंखों में ही बात हुई। रामविलास के बेटे और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग ने पिछले दिनों नीतीश पर कई बार तीखे हमले किए थे।चिराग के लिए ये बहुत ही मार्मिक समय हैं।एक तरफ जहाँ इलेक्शन जोर सोर से चल रहा।वही दूसरी तरफ उनके पिता की मौत। देखना ये बनता हैं आगे की चि...
पीयूष गोयल बने उपभोक्ता मामलो के मंत्री, रामविलास के निधन के बाद दी गई जिम्मेदारी

पीयूष गोयल बने उपभोक्ता मामलो के मंत्री, रामविलास के निधन के बाद दी गई जिम्मेदारी

नेशनल
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार शाम को निधन हो गया। देश के तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें शुक्रवार को आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस बीच रामविलास पासवान के ना होने से मंत्रालय के काम का अतिरिक्त कार्यभार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंप दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी।आपको बता दें कि रामविलास पासवान केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री थे। अब ये अतिरिक्त कार्यभार पीयूष गोयल संभालेंगे। पीयूष गोयल के पास इससे पहले रेल मंत्रालय और वाणिज्य-उद्योग मंत्रालय है।शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी गई. इसके अलावा देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके तहत सरकारी दफ्तरों में तिरंगे को आधा झुका दिया गया है। शनिवार को रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार पट...
आज शाम पटना लाया जाएगा राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

आज शाम पटना लाया जाएगा राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

बिहार
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। पासवान के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर गुरूवार की रात दिल्ली के उस अस्पताल में ही रखा गया है जहां उनका इलाज चल रहा था। आखिरी दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 10 बजे उनके दिल्ली स्थित आवास 12 जनपथ लाया जाएगा।वहां लगभग 3 घंटे तक आखिरी दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जायेगा। उसके बाद दोपहर 2 बजे दिल्ली से पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा। जहां लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं शनिवार को पटना में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि राम विलास पासवान पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के फोर्टीस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। इसकी जानकारी उनके बेटे और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी। वो 74 साल ...