एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022: जारी होने वाला है 7500 नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन
एमपी पुलिस 6000 कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी करने के बाद मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी- MP PEB ) इसी माह कांस्टेबल की नई 7500 वैकेंसी का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी कर सकता है। इसलिए उन अभ्यर्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है जिनका चयन 6000 कांस्टेबल भर्ती में नहीं हो सका। लेकिन इस माह निकलने वाली एमपी पुलिस 7500 कांस्टेबल भर्ती के लिए उन्हें नए तरीके से तैयारी की रणनीति बनानी होगी।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 और आगामी एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के नियमों के काफी अंतर है। अभी जहां पीईटी ( शारीरिक दक्षता परीक्षा ) महज क्वालिफाइंग होती है, वहीं नई भर्ती में पीईटी के मार्क्स मिलेंगे। नई पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी अंक लिखित परीक्षा और 50 फीसदी पीईटी के होंगे। जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट देगा, उसे उतने अच्छे मार्क्स म...