Saturday, April 20
Shadow

पटना में धावा दल ने 385 को बगैर मास्क पकड़ा, इतने हजार का जुर्माना वसूला

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने अब लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को 385 लोग बगैर मास्क के पकड़े गए। शुक्रवार को चौदह अस्पताल, दुकान और वाहनों में लोगों की मास्क जांच की गई। 

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया गया। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुल 47 धावा दल ने अभियान चलाया। बिना मास्क लगाए 385 व्यक्तियों से 19 हजार 250 की जुर्माना राशि की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त 326 दुकानों एवं 256 वाहनों की भी जांच की गई। 

दुकानों की जांच के क्रम में बिना मास्क के 115 लोगों से 5 हजार 750 की जुर्माना राशि की वसूली की गई है। वाहन की जांच में बिना मास्क लगाए 83 व्यक्ति पाए गए। वाहनों से 65 हजार 350 रुपये जुर्माना वसूला गया। मास्क चेकिंग का अभियान 14 अस्पतालों में भी चलाया गया, जहां 8 व्यक्तियों से 400 की वसूली की गई। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मास्क जागरूकता का अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *