Thursday, March 28
Shadow

अब चुनावी रणनीति नहीं बनायेंगे प्रशांत किशोर, ममता की बड़ी जीत के बाद किया यह एलान

तृणमूल कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से अधिक सीटों पर आगे है. 292 सीटों के रुझान के मुतबिक, ममता बनर्जी की पार्टी 208 सीटों पर जीतती दिख रही है, तो भाजपा 80 सीट पर आगे है. संयुक्त मोर्चा 2 और 2 सीट पर निर्दलीय को बढ़त है. एक सीट पर झारखंड की आजसू पार्टी आगे है. नंदीग्राम में ममता बनर्जी अब भी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रहीं हैं. 24 जिलों की सभी 292 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम जानने के लिए बने रहें हमारे साथ.

तालडांगरा से टीएमसी उम्मीदवार अरुप चक्रवर्ती

तृणमूल नेता अरुप चक्रवर्ती
तृणमूल नेता अरुप चक्रवर्ती

बांकुड़ा जिला के तालडांगरा से टीएमसी उम्मीदवार अरुप चक्रवर्ती चुनाव जीत गये हैं.

अब चुनावी रणनीति नहीं बनायेंगे प्रशांत किशोर

बंगाल चुनाव 2021 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा एलान कर दिया है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि अब वह चुनावी रणनीति नहीं बनायेंगे. एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार में पीके ने कहा कि जो कुछ भी करना था, मैंने बहुत कर लिया. अब कुछ समय के लिए ब्रेक चाहता हूं.

दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा के लखन घोरुई 14761 वोट से जीते

लखन घोरुई
लखन घोरुई

दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार लखन घोरुई ने 14761 वोट से जीत दर्ज की.

मालदा जिला में किस पार्टी को कितने वोट

इंगलिश बाजार

  • तृणमूल – 24,592
  • भाजपा – 26,478 वोट
  • संयुक्त मोर्चा – 2,266

चांचल

  • तृणमूल- 26,942
  • भाजपा – 11,768
  • संयुक्त मोर्चा – 4,731

हरिश्चंद्रपुर

  • तृणमूल कांग्रेस – 24235
  • भाजपा – 6445
  • संयुक्त मोर्चा – 4208

मालतीपुर

  • तृणमूल – 15999
  • भाजपा – 7877
  • संयुक्त मोर्चा – 2820

गजोले

  • तृणमूल- 33986
  • भाजपा- 23842
  • संयुक्त मोर्चा – 3887

मालदा

  • तृणमूल – 49101
  • भाजपा – 40875
  • संयुक्त मोर्चा – 11482

मानिकचक

  • तृणमूल – 22037
  • भाजपा – 18893
  • संयुक्त मोर्चा 2389

मोथाबाड़ी

  • तृणमूल – 34143
  • भाजपा – 22123
  • संयुक्त मोर्चा – 6744

वैष्णवनगर

  • तृणमूल – 16880
  • भाजपा – 20249
  • संयुक्त मोर्चा – 7102

हबीबपुर

  • तृणमूल – 21204
  • भाजपा – 26831
  • संयुक्त मोर्चा – 3020

सूजापुर

  • तृणमूल – 50454
  • भाजपा – 4902
  • संयुक्त मोर्चा – 7781

रतुआ

  • तृणमूल – 21423
  • भाजपा – 23493
  • संयुक्त मोर्चा – 1962
  • पायल खातून निर्दलीय – 1438

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *