Tuesday, July 23
Shadow

तेजस्वी ने घोंपा था मुकेश साहनी के पीठ में छुड़ा, BJP ने 11 सीट देकर लगाई मरहम

बिहार विधानसभा को लेकर आज एनडीए के तरफ से फिर संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। राजनीतिक गलियारों में मुकेश साहनी को लेकर इस प्रेस कांफ्रेंस पर नजरें टिकी हुई थी।सबसे पहले संजय जायसवाल ने संबोधित करते हुए नीतीश कुमार को गठबंधन का सर्वमान्य नेता बताते हुए मुकेश साहनी को बोलने के लिए आमंत्रित किया।मुकेश साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि वह जिन लोगों के साथ रहकर अपने समाज के लोगों के न्याय की लड़ाई लड़ रहा था। उन्हीं लोगों ने मेरे पीठ में छुड़ा घोंपने का काम किया।उन्होंने आगे कहा कि मैं फिर से उसी जगह वापस आ गया जहां से मैंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं इस दौरान भटक गया था।

अंत करते हुए उन्होंने कहा कि “मेरे पीठ में जो छुड़ा तेजस्वी ने घोंपा था इस पर मरहम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगाए हैं। मैं उनका आभार प्रकट करता हूँ।संजय जायसवाल ने कहा कि मुकेश साहनी की पार्टी को 11 सीट और 1 सीट विधान परिषद का देंगे। सुशील मोदी ने भी उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *