Thursday, March 28
Shadow

दुर्गा पूजा मुंगेर : 100 वर्ष के प्राचीन मंदिर का द्रविड़ शैली से जीर्णोधार, दिखने लगा अद्भुत स्‍वरूप

Durga Puja Munger: दक्षिण भारत की मंदिरों को जिस वास्तुकला से सुसज्जित किया जाता है, उस कला को द्रविड़ शैली कहा जाता है। इसी शैली से इस बार जमालपुर के लोग रूबरू होंगे। जमालपुर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला प्रांगण स्थित महामाया शक्ति धाम मंदिर को दक्षिण भारत की तर्ज पर ही निर्माण किया गया है। शहर के मध्य भाग में स्थित इस आकर्षक मंदिर में जिस प्रकार से साज सज्जा व विद्युतीय सजावट का काम हो रहा है वह अभी से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के बीच ऐसी चर्चा है कि जिस प्रकार से इस मंदिर को द्रविड़ शैली से निर्माण किया गया है, ऐसा मंदिर आसपास के जिलों में नहीं है। नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए भी यह मंदिर खास होगा। बड़ी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे भी यहां पूजा अर्चना के बाद माता से मांगी गई हर मुरादें पूरी होती है।

बंगाल के कारीगर फूलों से सजाएंगे

महामाया शक्ति धाम मंदिर को शारदीय नवरात्र के सप्तमी, अष्टमी व नवमी के दिन पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगर द्वारा फूलों से मंदिर परिसर को सजाया जाएगा। यह जिले के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। गिरधर शंघाई, जय शंकर शर्मा, सुजीत शंघाई,योगेश अग्रवाल, प्रकाश पंसारी,दिनेश जोशी, शिवकुमार बाजोरिया, राजकुमार शर्मा व अरविंद जालान ने बताया मंदिर को सुसज्जित करने के लिए दक्षिण भारत की पद्धति अपनाई गई थी। यहां जयपुर से माता की प्रतिमा मंगा कर प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया गया है। मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा के नौ रूप की प्रतिमा भी स्थापित है।

दुर्गा पूजा में डीजे बजा तो सीधा जाएंगे हवालात

(मुंगेर)। दुर्गापूजा को लेकर खड़गपुर थाना परिसर में पूजा समिति सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने की। लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धीरज सिन्हा ने कहा कि पूजा समिति सदस्य शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं। डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। डीजे बजाने पर सीधा कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि मंदिर में पूजा पाठ के क्रम में और मेला के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो तुरंत प्रशासनिक पदाधिकारीयों को मामले से अवगत कराएं, ताकि समस्या को दूर किया जा सके। इसके अलावे लाइसेंस लेने, साफ सफाई, रौशनी आदि के अलावे कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही अनुमंडल कार्यालय में भी अनुमंडल स्तर पर शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित होगी। इस अवसर पर सीओ संतोष कुमार सिंह, चैंबर अध्यक्ष संजीव कुमार, राकेश चंद्र सिंहा, निरंजन मिश्रा, पीएसआइ अरविंद कुमार, बबलू साह, बिक्कु साह सहित कई पूजा समिति सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *