लोकसभा सीटों को लेकर तेजस्वी यादव का बयान आया सामने, कहा जल्द होगा सीटों का बंटवारा
राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज अंतिम दिन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मुंबई में है। इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल होने गए है। वही भारत जोड़ो यात्रा के लिए निकलने से पहले तेजस्वी यादव ने लोकसभा सीटों के बटवारे को लेकर अपना बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीटों का बंटवारा राजद और महागठबंधन के बीच अभी तक तय नहीं हुआ है। महागठबंधन के साथ मिलकर राजद अभी सीट बंटवारे का फार्मूला तैयार करने में लगी है। तेजस्वी ने कहा की लोकसभा चुनाव में बिहार चौकाने वाला नतीजा देगा। चुनाव परिणाम हमारे अनुरूप होगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुत जल्द सीट बंटवारा होगा। उन्होने कहा जल्द निर्णय लेकर आपलोगों को बता दिया जाएगा। कितनी सीटे किसके हिस्से में आएगी ।इस बात का खुलासा उन्होंने नहीं किया है।
...