Friday, March 29
Shadow

सुहागरात में दूल्हे को आई खांसी, जान बचाने के लिए चुपके से दुल्हन हुई फरार

दूल्हे की खुशी का ठिकाना न था। आखिर सुहागरात जो था। दुल्हन भी खुश थी। अचानक दूल्हे को खांसी आई। इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला है। दुल्हन शौच का बहाना बनाकर कमरे से निकली और फिर फरार हो गई। दूल्हा सुहागरात की बेड पर दुल्हान का इंतजार करता रहा। जब काफी देर तक दुल्हन नहीं आई तो उसके मन में कुछ शंका हुआ। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। दूल्हे के स्वजनों ने दुल्हन के घर फोन किया तो पता चला कि वह तो वहां है। इस पूरे में मामले में कोरोना को विलेन बताया जा रहा है।

30 अप्रैल को हुई थी शादी
झारखण्ड के धनबाद जिले के दक्षिणी टुंडी के बेगनोरिया पंचायत के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 अप्रैल की रात हुई। विवाहोपरांत 1 मई को युवक नई नवेली दुल्हन को लेकर घर आया। दुल्हन को पारंपरिक रश्म के साथ गृहप्रवेश कराया गया। दिन में सब ठीक ठाक रहा। रात लगभग 11 बजे के आसपास जब दूल्हा घर के अंदर कमरे में दुल्हन के पास पहुंचा। इस दाैरान दुल्हा खांस रहा था। इसके बाद दुल्हन डर गई। उसे लगा कि दूल्हा कोरोना संक्रमित है। इसके साथ रहने पर वह भी संक्रमित हो जाएगी। इसके बाद हिम्मत कर शौच के बहाने घर से निकली एवं अपने मायके में भाई को फोन लगाया। फोन पर आपबीती सुनाते हुए तुरंत पहुंचने को कहा। साथ ही यह बात किसी को न बताने की हिदायत दी। भाई चारपहिया वाहन लेकर पहुंचा और दुल्हन अपने घर पहुंच गई।

दिन में ही दुल्हन के दिल में घर कर गया था कोरोना
हुआ यू कि दूल्हे के घर में कई लोग वायरल बुखार से पीड़िते थे। परिवार के सभी लोगों ने निकट उपस्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना का जांच भी करवा चुके थे। किन्तु संयोगवश शाम के समय ससुराल से जा रही पड़ोसी ननद एवं नंनदोसी मजकिया अंदाज में यह बोल गए कि हम यहां रहेंगे तो कोरोना संक्रमित हो जाएंगे। इसी बात से दुल्हन में कोरोना का डर समा गया। और सुहागरात में दूल्हे को छोड़कर भाग निकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *